KCG

यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त कार्यवाही

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की यातायात पुलिस द्वारा मई माह में व्यापक अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस की टीम ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी नहीं बैठाने, मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन नहीं करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की सलाह दी गई। मई 2026 के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 524 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इन प्रकरणों में 3 लाख 1 हजार 700 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट के 175 वाहन, तीन सवारी बैठाने के 92 मामले, बिना हेलमेट के 30, बिना सीट बेल्ट के 12, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने के 8, शराब पीकर वाहन चलाने के 16, प्रेशर हॉर्न के उपयोग के 38 तथा अन्य उल्लंघनों के 153 प्रकरण दर्ज किए गए। यातायात पुलिस के अनुसार शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरणों के निराकरण के बाद उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं वहीं मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वाले चालकों के विरुद्ध भी लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया लगातार जारी है। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page