KCG

माय भारत केसीजी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, पांच युवा क्लबों को खेल सामग्री वितरित

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। मेरा युवा भारत (माय भारत) खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को छुईखदान स्थित लोधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत जिले में गठित 35 युवा क्लबों की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा चयनित क्लबों को खेल सामग्री प्रदान कर युवाओं को खेल एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया है।कार्यक्रम में यूथ ऑफिसर शुभजीत डे ने जनसेतु युवा मंडल (खैरागढ़), सेवा संकल्प युवा मंडल (कोहकाबोड़), जय जवान युवा मंडल (कोटरा), जय महाकाल युवा मंडल (कोटरा) एवं युवा शक्ति संगठन (बिरुटोला) को खेल किट वितरित की। उन्होंने युवाओं से माई भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन कर अभियान को सफल बनाने की अपील भी की है। बैठक में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने सामाजिक नेतृत्व विकसित करने तथा खेल गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन टिकेंद्र वर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन दुर्गेश्वर जंघेल ने किया। इस अवसर पर वर्षा वर्मा, रोहन साहू, खिलेश कौशिक, खोमन, आशु, ममता, कल्पना, योगेश जंघेल सहित बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page