पॉलिटिक्स

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सरकार पर जनविरोधी फैसलों का आरोप

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। प्रदेश में बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गंडई स्थित विश्राम गृह में जिला स्तरीय प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में केसीजी प्रभारी एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए छन्नी साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बिजली दरों में वृद्धि किए जाने से आम उपभोक्ताओं और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में हालिया बढ़ोतरी से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। उनके अनुसार बार-बार बिजली कटौती और बढ़ते बिलों के कारण जनता पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली दरों में न्यूनतम वृद्धि की गई थी तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहत देने के बजाय उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए छन्नी साहू ने कहा कि आम लोगों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा करने तथा इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी। प्रेसवार्ता में गंडई ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न (मन्नू) चंदेल, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, नगर अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, कविता वर्मा, हेमलता ठाकुर, भीखम चंद छाजेड, नीलांबर वर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, विनोद ताम्रकार, संजू चंदेल, दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, लियाकत अली, मोतीलाल जंघेल, पुरुषोत्तम वर्मा, रणजीत सिंह चंदेल, मंजू नेताम, क्रांति ताम्रकार, अमन सोनी, तामेश्वर साहू, सूरज नामदेव, रूखमणि देवांगन, लता देवांगन, मोहम्मद खान, शिव कुर्रे, अमित टंडन, सुखनंदन चतुर्वेदी, दिनेश रजक, निरंजन धनकर, फिरोज मेमन, बेदूल वर्मा, दिलेश साहू, आत्मा वर्मा, गोवर्धन साहू, मिथलेश साहू, कल्याण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page