
सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी के तत्वाधान में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान गंडई के कांग्रेसियों ने केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार को जमकर कोसा। इस बीच नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, बीजेपी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए गए वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने सिर में गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि मोदी सरकार जन विरोधी सरकार है। आज देश में मंहगाई पैर पसार चुकी है डीजल-पेट्रोल, गैस सिलेंडर, सोना-चांदी के दाम चरम सीमा तक पहुंच गई है। किसानी कार्य के लिए किसानों को तेल व खाद की किल्लत हो गई है। किसानों के लिए प्रति एकड़ 1 बोरी खाद दिए जाने की मोदी सरकार की पहल किसानों की कमर तोड़ने वाली बात है। विरोध प्रदर्शन के दौरान खैरागढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गंडई ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू शत्रुघ्न चंदेल, महिला अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, आरती रिंकू महोबिया, रूखमणि देवांगन, रेणुका हिरवानी, विनोद ताम्रकार, अय्यूब कुरैशी, मोहम्मद खान, संजू चंदेल, रणजीत सिंह चंदेल, दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, क्रांति ताम्रकार, शैलेन्द्र जायसवाल, चेतन देवांगन, साकेत दुबे, ऊषा महेश राट्रे, टीकम साहू, अमित टंडन, गोवर्धन साहू, महेश छेदैया सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
