KCGअपराध

नाबालिग से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिले की छुईखदान पुलिस ने नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर 31 जुलाई 2026 को थाना छुईखदान में आरोपी भुवन जोशी (50 वर्ष) पिता गयाप्रसाद जोशी निवासी धानीखुटा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में छुईखदान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर 1 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान के पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page