टॉप न्यूज़

तेज बारिश से मुख्य मार्ग में गिरा नीम का पेड़

आवागमन हुआ बाधित

खैरागढ़ से हर्षवर्धन की रिपोर्ट

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे अंचल में तेज बारिश हुई. तेज बारिश के चलते खैरागढ़ से छुईखदान मुख्य मार्ग में विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास नीम का पेड़ गिर गया जिससे आवागमन बाधित है. तकरीबन 1:45 बजे नीम का पेड़ मुख्य मार्ग में गिर गया जिसके कारण लोग अब शहर अंदर जाने के लिये बायपास रोड का सहारा ले रहे हैं. मामले की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली. फिलहाल प्रशासनिक अमला पेड़ को मुख्य मार्ग से हटाकर जल्द आवागमन दुरूस्त करने में लगे हुये हैं वहीं राहगीर बायपास होते हुये आवागमन कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page