अपराध

ट्रक की ठोकर से 22 वर्षीय युवक घायल

घायल को मेडिकल कॉलेज किया रिफर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. धरमपुरा-धमधा मार्ग में शनिवार को ट्रक की ठोकर से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर किया गया है. जानकारी अनुसार ग्राम खैरबना निवासी अभय पिता शिव साहू उम्र 22 वर्ष खैरागढ़ से अपना निजी काम पूरा कर वापस गांव लौट रहा था तभी धरमपुरा में मनोहर गौशाला के पास रायपुर की ओर आ रही ट्रक क्र. एमएच 48 एवाय 4265 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक मोटर सायकल चालक युवक को ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद दिलीप श्रीवास्तव ने 108 की मदद से युवक को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page