KCG

जैन यूथ क्लब ने चलित प्याऊ घर का किया शुभारंभ

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर की नेक पहल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जैन यूथ क्लब खैरागढ़ के द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चलित प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया. सकल जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष नरेन्द्र जैन सहित बीएमओ डॉ.विवेक बिसेन, पार्षद अजय जैन, राजेन्द्र डाकलिया, टिकम सालेचा, दुलीचंद गिडिय़ा, डीके लुनिया सहित समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में चलित प्याऊ घर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया. ज्ञात हो कि गर्मी का मौसम लगते ही तेज धूप व भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से बाजार पहुंचने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों को पानी के लिये भटकना पड़ता है जिससे लोगों को निजात दिलाने जैन यूथ क्लब के द्वारा नेक पहल की गई और चलित प्याऊ घर का शुभारंभ किया जायेगा. प्याऊ घर के माध्यम से भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाई जायेगी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page