हेल्थ

जिला निर्माण के बाद भी खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

सत्यमेव /न्यूज( मनोहर सेन )खैरागढ़. जिला बनाने के बाद भी खैरागढ़ के शासकीय सिविल अस्पताल में किसी तरह की सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया हैं. लाखों की आबादी के लिए शासन द्वारा संचालित सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहले से और जर्जर होते जा रहा है. सिविल अस्पताल के 16 बिस्तर वाले महिला वार्ड एक पंखा और एक कूलर के भरोसे है. वर्तमान में मरीजों को दिन की गर्मी और रात में मच्छरों के कारण बहुत अधिक परेशान हो रही हैं. पुरूष वार्ड में पंखे तो हैं लेकिन बंद होकर लटके हुए है. गर्मी शुरू हो गई हैं लेकिन मरीजों को ना पंखों की सुविधा है, ना सहज-सुलभ शौचालय की. मरीजों को शासन स्तर पर मिलने वाली सुविधा केवल राम भरोसे रह गई है, इस बीच हालत यह है कि कोई सेवा भावी या समाजसेवी संस्था भी सिविल अस्पताल की व्यवस्था सुधारने पहले जैसे मदद नहीं कर पा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page