Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

जनजातीय गौरव दिवस पर जिला मुख्यालय में हुये विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। एक दिवसीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने विविध आयोजन कराये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे। कोर्सेवाड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, शौर्य का परिचय कराया उसके लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल विहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया, अब छत्तीसगढ़ का एक आदिवासी बेटा विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। श्री कोर्सेवाड़ा ने आगे कहा कि बिरसा मुंडा के शक्ति, साहस और वीरता के कारण आज हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने ब्रिटिश व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वर्तमान पीढ़ियों को देश के लिए उनके बलिदान के बारे में जागरूक करने के लिए बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जा रहा है। आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए। आदिवासी समाज के लोगों ने प्रकृति को सरंक्षित और सुरक्षित रखने के लिए जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए आंदोलन किया। विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी दिखायी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन भी किया। विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राम अवतार नेताम, गोड़ समाज के जिला अध्यक्ष संतराम छेदैया, साल्हेवारा तहसील अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी एवं आदिवासी समाज के जिला कर्मचारी संघ अध्यक्ष बहादुर सिंह खुसरो ने भी संबोधित किया।
समारोह में आदिवासी नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के रामावतार नेताम, संतराम छेदैया सहित उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया वहीं जनजातीय वर्ग के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। आदिवासी समाज के हितग्राहियों को उद्यानिकी कार्य के लिये सहयोग राशि का चेक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मसूर मिनी किट, मछली जाल, विद्युतीकरण प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सामग्री प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिपं सभापति घम्मन साहू, खैरागढ़ नपा अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधिगण तथा वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी, अपर कलेक्टरद्वय प्रेम कुमार पटेल व सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एएसपी नीतेश कुमार गौतम, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, एसडीओपी लालचंद मोहले, सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह पाटले सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page