अपराधटॉप न्यूज़

छुईखदान पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। थाना छुईखदान पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)(ड), 96 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार प्रार्थी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की गई। जांच के दौरान नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई। मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी दीपजोल कलसा (22 वर्ष) निवासी ग्राम कंचारिपारा 14 परगना को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया। गिरफ्तार आरोपी को 27 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page