Uncategorized

छुईखदान पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, 45 पौवा शराब जब्त

छुईखदान। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी शराब तथा शराब बिक्री की 200 रुपये नकद राशि बरामद की है। जब्त शराब एवं रकम की कुल कीमत 4960 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकुंद सागर तालाब के पास एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रोशन नेताम (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 11 टिकरीपारा छुईखदान के कब्जे से 45 पौवा शराब बरामद की गई।पुलिस ने शराब एवं बिक्री की रकम जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page