KCG

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजीयन क्रमांक 49/2001) की खैरागढ़ इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह राजनांदगांव स्थित स्थानीय रेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र, महाराणा प्रताप एवं रानी पद्मावती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के राजनांदगांव अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।खैरागढ़ पुरुष संगठन में चंद्रेश सिंह, ओमल सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, सूर्यहास सिंह एवं तरुण सिंह को संरक्षक बनाया गया। आयुष सिंह को जिला अध्यक्ष, संतोष सिंह, ऋषभ सिंह बघेल, अनिल सिंह एवं अविनाश सिंह को उपाध्यक्ष तथा पारितोष सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वरूप सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश सिंह एवं मंजिल सिंह को सहसचिव, निलय शरण सिंह एवं रामकुमार सिंह को संगठन सचिव तथा विनय शरण सिंह को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। संदीप सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया वहीं राकेश बहादुर सिंह सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

महिला संगठन में अहिल्या सिंह, अरुणा सिंह बनाफर, प्रमिला सिंह एवं शीला सिंह को संरक्षक बनाया गया। नीलम सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष, दीपलाली सिंह, सपना सिंह, रैना सिंह एवं हिमानी सिंह को उपाध्यक्ष तथा पिंकी सिंह ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया। संतोषी सिंह एवं माया सिंह को सहसचिव और मीरा सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। खुशबू सिंह सहित अन्य महिलाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अमृत देवी को ग्रामीण महिला संरक्षिका बनाया गया। समारोह में राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एवं दीपेश सिंह व साधना सिंह चौहान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर खैरागढ़ के लेखक विनय शरण सिंह ने मीडिया से संवाद करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक एकजुटता पर विचार रखे वहीं शिवानी सिंह परिहार ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह का समापन समाज की एकता, सामाजिक समरसता, परंपराओं के संरक्षण और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page