Uncategorized

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, खैरागढ़ में किया प्रदर्शन

खैरागढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को खैरागढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इतवारी बाजार में एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बक्शी मार्ग, मस्जिद चौक होते हुए टेंपो चौक पहुंचे। टेंपो चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन कर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे यहां जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अपनी मांगें रखीं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि मतदाता सूची और मताधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। एसआईआर और मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आपत्तियां दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी और स्पष्ट होनी चाहिए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के पश्चात जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान देवराज किशोर दास, आरती महोबिया, गजेन्द्र ठाकरे, विजय वर्मा, आकाश दीप सिंह गोल्डी, भीखम चंद छाजेड़, राम कुमार पटेल, रज्जाक खान, संदीप सिरमौर, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, भीखम सिन्हा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, मन्नू चंदेल, जितेंद्र गौर, चंद्रेश यदु, सुबोध पांडे, रिंकू गुप्ता, नदीम मेमन, दीपक देवांगन, मनोहर सेन, चंदन वर्मा, हिमाचल राजपूत, हरेश वर्मा, देवकांत यदु, शैलेन्द्र क्षत्रिय, मधुसूदन साहू, लीलाधर, होरी लाल वर्मा, शिवा यादव और देवेंद्र तोड़े सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page