KCG

खैरागढ़ में बाबा साहेब की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जिला मुख्यालय खैरागढ़ में बौद्ध समाज के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। जयंती दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर अनुयायी एकत्रित हुए और दीप प्रज्वलित कर त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ करते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। रात्रि ठीक 12 बजे समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी के बीच केक काटकर बाबा साहेब का जन्मोत्सव मनाया गया।

14 अप्रैल की सुबह दाऊचौरा स्थित बुद्ध विहार से विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहीद निकेश यादव चौक, मुख्य मार्ग, अमलीडीह, सोनेसरार, इतवारी बाजार, बख्शी मार्ग, राज फैमिली चौक होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंची। यहां उपासक-उपासिकाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना, पंचशील एवं त्रिशरण का पाठ किया। रैली के समापन पर सिमकर परिवार द्वारा शीतल पेय का वितरण किया गया।

जयंती अवसर पर संध्या 5 बजे दाऊचौरा बुद्ध विहार से गाजे-बाजे के साथ भव्य पैदल रैली निकाली गई जिसका नगर के विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया। रैली के दौरान शहर उत्सवमय वातावरण में डूबा नजर आया।

रैली का तुरकारी पारा में सारथी समाज द्वारा फल वितरण एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। मस्जिद मार्ग में मुस्लिम जमात द्वारा शरबत पिलाकर भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। रैली के अंबेडकर चौक पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ जयंती उत्सव का उल्लासपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर समाज के सम्मानित संरक्षक मधुकर चोखान्दे, प्रमुख सलाहकार अनुराग शांति तुरे, अध्यक्ष उत्तम बागड़े, पूर्व अध्यक्ष भोजराज ऊके, वरिष्ठजन माखन भीमटे, वाय.आर. पाटिल, मंसाराम सिमकर, अनिल सहारे, सुरेश चौरे, देवेंद्र नागदेवे, समाधान सिरसाठ, युवा समाजसेवी प्रशांत सहारे, विमल बोरकर, भरत वानखेड़े, शशि रामटेके, सुरेंद्र मेश्राम, ज्योतेस मेश्राम, पवन सहारे, आर्यन सिरसाठ, महिला मंडल अध्यक्ष कविता नागदेवे, छाया चौरे, जयमाला बागड़े, दुर्गा मेश्राम, निवेदिता बोमले, सपना गणवीर, मुस्कान चौरे, नीतू रामटेके, स्वीटी वालदेकर, अनीता ऊके, अनामिका मेश्राम, पूजा सहित बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के उपासक-उपासिकाएं एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page