KCGछत्तीसगढ़

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, संविधानिक मूल्यों के प्रसार का लिया संकल्प

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन संघर्ष शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान के जरिए देश को समानता न्याय और स्वतंत्रता की मजबूत नींव प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में आकाशदीप सिंह, भीखम छाजेड़, संदीप सिरमौर, अरुण भारद्वाज, रिंकू गुप्ता, मनोहर सेन, देवेंद्र तोड़े, हेमकल्याणी तोड़े, सूर्यकांत यादव, संत निषाद, मोहित भोडेंकर, रानू खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page