
सेवा फर्स्ट के तहत महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित
खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट–नवाचारों पर मार्गदर्शन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को नवाचार एवं रचनात्मक सोच के माध्यम से नए विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, केसीजी के सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को नवाचार की अवधारणा, नए विचारों को विकसित करने तथा उन्हें व्यवहारिक एवं उपयोगी स्वरूप देने के संबंध में जानकारी दी। सहा.प्राध्यापक एनके देवांगन ने भी रचनात्मक सोच के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की संयोजक सहायक प्राध्यापक भबीता मंडावी रही। स.प्रा. यशपाल जंघेल सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में स.प्रा. सृष्टि वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

