Uncategorized

खैरागढ़ के मां भवानी मंदिर तक सड़क और सीढ़ी मार्ग निर्माण से श्रद्धालुओं को मिल रही सहज सुविधा

खैरागढ़। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां करेला भवानी मंदिर तक पहुंच को सुगम बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से कराए गए अधोसंरचना विकास कार्य का लाभ श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को मिल रहा है। मुख्य मार्ग से मां भवानी मंदिर प्रांगण तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सीढ़ी मार्ग निर्माण का कार्य पुल-पुलिया सहित पूर्ण हो चुका है। इस कार्य के लिए शासन ने 431.31 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की थी। निर्माण कार्य 30 मई 2024 को पूर्ण हुआ। सड़क चौड़ीकरण और सीढ़ी मार्ग बनने से आसपास के 2 से 3 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है। यह मार्ग टोगरगढ़ एवं खैरागढ़ क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ता है।

मां भवानी मंदिर में वर्षभर श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण एवं सीढ़ी मार्ग निर्माण से मंदिर तक पहुंचने में सुविधा हुई है वहीं सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बाजार, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page