Uncategorized

खैरागढ़ के भाजपा पार्षद सुमित टांडिया को मिला अंतरजिला दायित्व, मोहला-मानपुर में जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला की संभालेंगे कमान

खैरागढ़। खैरागढ़ की स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे भाजपा पार्षद एवं नगर पालिका सभापति सुमित टांडिया को पार्टी संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपकर उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार किया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने उन्हें मोहला-मानपुर जिले में आयोजित होने वाली जनजाति गौरव दिवस जिला कार्यशाला का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही अब खैरागढ़ के इस युवा जनप्रतिनिधि की संगठनात्मक जिम्मेदारी दूसरे जिले तक पहुंच गई है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जारी जिला प्रभारियों की सूची में सुमित टांडिया का नाम शामिल किया गया है। उन्हें मोहला-मानपुर जिले में कार्यशाला के आयोजन, तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इन कार्यशालाओं को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने विभिन्न जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है।जनजाति गौरव दिवस से जुड़ी कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सुमित टांडिया को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद खैरागढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे खैरागढ़ के लिए संगठनात्मक उपलब्धि बताते हुए सुमित टांडिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page