Uncategorized

स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दामरी निवासी राज भारती (22 वर्ष), पिता दुर्गा भारती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा 4 जनवरी की रात लगभग 11 बजे घटित हुआ। जानकारी अनुसार राज भारती अपने निजी कार्य से मोटर साइकिल पर दामरी से दल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्टेट हाइवे में किसी अज्ञात वाहन ने उसे तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान राज भारती ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की पतासाजी में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page