KCG

कलेक्टर ने किया बूढ़ानभाट जंगल प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शुक्रवार को विकासखंड छुईखदान के शासकीय प्राथमिक शाला बूढ़ानभाट जंगल का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई नियमित उपस्थिति और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन योजना का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सामान्य प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया है। उन्होंने शिक्षकों को भाषा और गणित जैसे बुनियादी विषयों में बच्चों की दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित एवं प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page