KCG

कटंगीकला स्कूल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, बालिका शौचालय निर्माण के दिए निर्देश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शुक्रवार को ग्राम कटंगीकला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक समझ का आकलन किया है। कलेक्टर ने विद्यालय में स्वच्छता पेयजल शौचालय मध्यान्ह भोजन तथा खेलकूद की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय उपलब्ध नहीं है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शीघ्र बालिका शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए ताकि छात्राओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की सतत निगरानी रखने और विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, संबंधित विभागों के अधिकारी विद्यालय के शिक्षक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page