एनबी माइल स्टोन स्कूल में हुआ वन महोत्सव का आयोजन, प्रकृति संरक्षण का संदेश देकर विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

फलदार छायादार और औषधीय पौधों का हुआ रोपण

भाषण, कविता पाठ एवं अन्य प्रेरक गतिविधियों का भी आयोजन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से माइलस्टोन पब्लिक स्कूल खैरागढ़ में मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पौधारोपण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने फलदार छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। विद्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भाषण, कविता पाठ एवं अन्य प्रेरक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य प्रफुल्ल चरण नायक ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की सतत जिम्मेदारी है। प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण से ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संवर्धन के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
