पॉलिटिक्स

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा जिला पंचायत सदस्य और सभापति का पद

सत्यमेव न्यूज़. कवर्धा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री आज जिला पंचायत कबीरधाम पहुंचकर जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 09 के सदस्य पद से अपना त्याग पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को दे दिया। ज्ञात हो कि विजय शर्मा जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 09 के सदस्य और सभापति थे। कवर्धा विधायक बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए। इसलिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य से आज अपना त्याग पत्र दिया। त्याग पत्र देने के पहले विजय शर्मा अपने क्षेत्र के लोगो से मिलने पहुचें और जनता का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page