KCGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

आज से जिले में शुरू होगा मकान सूचीकरण अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में आगामी जनगणना के पहले चरण को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1 मई से जिलेभर में मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होगा जो 30 मई तक चलेगा। इसके लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य के लिए जिले में 768 प्रगणक तथा 131 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड स्तर पर जानकारी संकलन दस्तावेजी प्रक्रिया और नागरिकों से संवाद सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया ताकि सर्वेक्षण कार्य व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके। मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक घर-घर पहुंचकर आवश्यक सांख्यिकीय जानकारी दर्ज करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सरकारी मानकों के अनुरूप होगी। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान केवल सामान्य जानकारी ही एकत्र की जाती है और किसी भी नागरिक से ओटीपी बैंक खाते का विवरण पैन या आधार नंबर जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति संवेदनशील जानकारी मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही लोगों से सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है क्योंकि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं विकास कार्यों और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page