अपराध

अवैध रूप से शराब बेच रहा डोंगरगढ़ का युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. अवैध रूप से शराब बेच रहा युवक ठेलकाडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जानकारी अनुसार एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मे एएसपी नेहा पाण्डे व एसडीओपी एलसी मोहले के मार्ग दर्शन में ठेलकाडीह थाना प्रभारी कोमल नेताम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है.

अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी विजय बांधे उर्फ दद्दू पिता धनेश बांधे उम्र 22 साल निवासी ग्राम कचहरी चौक वार्ड नं. 22 मोचीपारा डोंगरगढ़ के कब्जे से 48 पौवा आईकान प्रिमियम व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमती 5760 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर लिया गया. आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही में, सउनि कमलेश सिंह बनाफर, रोहित रजक, प्रआर सुरेश सिंह राजपूत, सुरेश वर्मा, नरेश चन्द्रा, सुरेन्द्र यादव, रमाकांत उपाध्याय, नेमकरण जंघेल, कैलाश छावरे, श्रवण साहू प्रदीप यादव का सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page