राजनांदगांव

राजू बने नगर युवा प्रकोष्ठ ठेठवार समाज के नगर अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. टिकरापारा में आयोजित ठेठवार समाज नगर युवा प्रकोष्ठ की बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन पर चर्चा पश्चात समाज के नगर युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया. इस दौरान समाज के राज अध्यक्ष बलराम यादव द्वारा नया टिकरापारा निवासी राजू यदु को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं श्रवण यादव तुरकारीपारा, गोपाल यादव तुरकारीपारा, बलराम यादव टिकरापारा व देवनाथ यादव कोहकाबोड़ को संरक्षक तथा भारत यादव नया टिकरापारा, गुड्डू यादव ठाकुरपारा, बीरबल यादव धरमपुरा व मुरली यादव टिकरापारा को सलाहकार नियुक्त किया गया.

सचिव सुनील यादव तुरकारीपारा, कोषाध्यक्ष नरोत्तम यादव टिकरापारा, उपाध्यक्ष संजू यादव तुरकारीपारा, राहुल यादव दाऊचौरा, अभिषेक यादव गंजीपारा, तारेश यादव तुरकारीपारा, सहसचिव मोहन यादव टिकरापारा, चितरंजन यादव टिकरापारा, मानस यादव टिकरापारा, आकाश यादव तुरकारी पारा, सतीश पिंटू यादव धरमपुरा को बनाया गया. इसी तरह सत्यम यादव, मनीष यादव, रवि यादव, शिवा यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इस दौरान हीरालाल यादव, पवन यादव, श्रीराम यादव, महाजन यादव, पुरषोत्तम यादव, अरूण यादव, मुन्ना यादव सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे. उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज के प्रदेश प्रचार मंत्री श्रीराम यादव ने दी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page