पॉलिटिक्स

भाजपा नेता अनिल अग्रवाल को सूचना का अधिकार अधिनियम प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने खैरागढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता अनिल अग्रवाल को सूचना का अधिकार अधिनियम प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
अनिल अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को सामने लाने के लिए प्रयास किया जायेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page