KCG

जिला पत्रकार संघ ने सांसद संतोष पाण्डेय से की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शनिवार को खैरागढ़ पहुंचे सांसद संतोष पांडेय से जिला पत्रकार संघ ने मुलाकात की। लोक निर्माण के विश्राम गृह में जिला पत्रकार संघ के संरक्षकगण चैतेन्द्र तिवारी (बंटी), अनुराग शांति तुरे व खिलेंद्र नामदेव तथा अध्यक्ष जितेन्द्र गौर की उपस्थिति में संघ के सदस्यों ने सांसद पाण्डेय से मुलाकात कर पत्रकार संघ के सामुदायिक भवन के लिये 10 लाख की स्वीकृति दिलाये जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुये पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विशेष तौर पर सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह उपस्थित थे। संघ के सदस्यों ने सांसद से भविष्य में भी सहयोग करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page