KCG

विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ हुआ होली उत्सव का कार्यक्रम

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संचालक पं.मिहिर झा, प्राचार्य पूजा पांडे, शिक्षिका निधि सिंह, सृष्टि सिंह, वीना राहंगडाले, सृष्टि सिंह, मोनिका बाल्मिकी, गंगोत्री जंघेल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा जल आवर्धन, यातायात नियम, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र से संबंधित मॉडल बनाये गये थे जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई थी जिनका अतिथियों ने निरीक्षण किया मुख्य अतिथि मिहिर झा ने बच्चों द्वारा बनाये गये विज्ञान मॉडल की खूब सराहना की और प्राचार्य सहित स्कूल स्टाफ को कार्यक्रम की सफल आयोजन की बधाई देते हुये कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिये। अंत में सभी छात्र-छात्राओं व स्कूल कर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page