KCG

जंगलपुर स्कूल में बालिकाओं को करियर मार्गदर्शन बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलपुर में बालिकाओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खुंटेल के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा करियर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों रोजगार के अवसरों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया। जिला मिशन समन्वयक वृंदा हनवंत एवं आईसीपीएस खैरागढ़ की काउंसलर पूर्णिमा साहू ने पॉक्सो एक्ट बाल विवाह के दुष्परिणाम बालिकाओं के कानूनी अधिकार एवं सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी संकट या अनुचित व्यवहार की स्थिति में हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। सभी ने बाल विवाह रोकने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपने भविष्य के सही निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना भी जरूरी है। करियर मार्गदर्शन से उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय राजपूत सहित शिक्षक स्वाति ताम्रकार, निधि वर्मा, पुरुषोत्तम साहू एवं योगेश्वर साहू तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौजूद रही। बड़ी संख्या में छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page