अपराध

40 पौवा देशी शराब का अवैध परिवहन करते मोटर साइकिल सहित 2आरोपी गिरफ्तार 

अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब पर जिला पुलिस लगातार कार्यवाही जारी 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिले में अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेंद्र कुमार कोसरे पिता राजू कोसरे उम्र 27 साल, सुधीर कुमार कोसरे पिता राजू कोसरे उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 10 लालपुर खैरागढ़ थाना खैरागढ़ को मोटर साइकिल क्रमांक CG 08 AX 7456 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपीयों के कब्जे से एक बैंगनी कलर के बैग में रखे 40 पौवा देसी प्लेन शराब मात्रा 5.700 बल्क लीटर कीमती 3200 तथा शराब परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक CG 08 AX 7456 को जप्त कर आरोपीयों के खिलाफ थाना खैरागढ़ में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया. कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश देवदास, सहायक उपनिरीक्षक कोमल मिंज, आरक्षक ईश्वरी साहू, शैलेंद्र पटेल, प्रदीप यादव, विजय कुर्रे एवं महिला आरक्षक धनेश्वरी ठाकुर का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page