Uncategorized

खैरागढ़ सरकारी अस्पताल में 4 नवंबर को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

खैरागढ़। जिले के नागरिकों को कैंसर की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 नवंबर 2026 बुधवार को खैरागढ़ सरकारी अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं खैरागढ़ सरकारी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बबलेश महावर, डॉ. नवीन जैन एवं डॉ. रूचिर धाकड़ मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इस दौरान सिर एवं गर्दन के कैंसर, विभिन्न प्रकार के ट्यूमर तथा कैंसर से संबंधित अन्य समस्याओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कैंसर की शीघ्र पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों और दर्द निवारण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। शिविर का उद्देश्य कैंसर के संभावित लक्षणों की समय पर पहचान कर मरीजों को उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन देना है। इसके अलावा पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि कैंसर संबंधी लक्षणों या स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान व्यक्ति शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लें। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए निखिलेश बोरकर 84355 49571 से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page