अपराध

35 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार रविवार 19 फरवरी को खैरागढ़ पुलिस को अवैध शराब बिक्री करने की जानकारी मुखबीर से मिली जिसके बाद निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृृत्व मेें पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां घेराबंदी कर ईतवारी बाजार चौक के पास आरोपी ऋषभ कुमार वर्मा पिता सुरेश वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी उरईडबरी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमत 2,800 रूपये को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि चैतुराम आर्य, प्रआर तेजान सिंह, आरक्षक डुलेश्वर साहू, मुरली वर्मा, लक्ष्मण साहू, मणिशंकर वर्मा की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page