KCG

पुल से अचानक नीचे गिर गई कार, एयरबैग ने बचाई दो युवकों की जान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। दुर्ग-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शाम करीब 7 बजे ग्राम रेंगाकठेरा के पास बड़ा सड़क हादसा टल गया। रायपुर से मध्यप्रदेश के लांजी जा रही टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए।जानकारी के मुताबिक वाहन क्रमांक MP 14 ZD 1611 रेंगाकठेरा पुलिया के पास पहुंची ही थी कि चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सीधे पुल के नीचे जा गिरी। दुर्घटना के दौरान वाहन के एयरबैग खुल गए जिससे दोनों यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेंगाकठेरा पुलिया के पास सड़क संकरी होने के साथ मोड़ भी खतरनाक है। यहां पहले भी कई बार दुर्घटनाएं होते होते बची हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page