Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

76 वां गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने फहराया तिरंगा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती जांगड़े सहित कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा और एसपी त्रिलोक बंसल ने परेड का निरीक्षण किया। फिर सशस्त्र जवानों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रपति का जयघोष किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर एवं हर्ष के सूचक तिरंगे गुब्बारों को आकाश की अन्नत उंचाई में उन्मुक्त किया। इसी कड़ी में परेड विसर्जन के पश्चात सभी टुकड़ियों के नेतृत्वकर्ताओं का मुख्यअतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया। साथ ही उनके साथ यादगार तस्वीर भी ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और नक्सल हिंसा में शहीद हुये जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह के जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। समारोह में स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा शासन की फ्लैगशीप योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी एवं विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति—पत्र वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में पुरस्कार वितरण किया गया। झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्चपास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में झांकी में पुलिस विभाग यातायात ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने यातायात जागरूता को लेकर जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया। वही स्कूल शिक्षा विभाग ने द्वितीय और कृषि विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मार्च पास्ट में सशस्त्र बल आईटीबीपी 40वीं वाहिनी ने प्रथम और जिला पुलिस बल पुरुष ने द्वितीय स्थान हासिल किया है, जबकि नि:सशस्त्र बल में स्काउट बालक पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही गाईड बालिका सरस्वती शिशु मंदिर ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की बात की जाए तो शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा खैरागढ़ ने पंथी नृत्य की प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने भारत की अलग-अलग संस्कृति पर आधारित थीम पर अपनी प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि स्वामी आत्मानंद कन्या अंग्रेजी माध्यमिक शाला खैरागढ़ की छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, शहरवासी, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं प्रिंट एवं इलकेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल हुये।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page