अपराध

200 रूपये व सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम ढीमरीन कुंआ में सट्टा-पट्टी लिखने वाले 41 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी नेहा पाण्डे व एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में बुधवार 21 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर थाना छुईखदान पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ढीमरीन कुंआ में सट्टा लिखने वाले आरोपी श्रवण वर्मा पिता धनकर वर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी कांचरी को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया.

आरोपी श्रवण वर्मा से सट्टा पट्टी एवं नगदी 200 रूपये जप्त कर आरोपी को जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं पृथक से धारा 151,107,116(3) के तहत प्रतिबंधामक कार्यवाही की गई. उक्त कार्यवाही में सउनि रामनरेश आडिल, टैलेश सिंह, आर. चंद्र विजय, त्रिभुवन यदु, विकास सिंह, मोहन राजपूत, विनोद पोर्ते का योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page