KCG

190 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ में मंगलवार को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की 190 छात्राओं को निःशुल्क नई साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्थायी शिक्षा समिति के सभापति विक्रांत सिंह ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्थिक या परिवहन संबंधी कठिनाइयों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से राज्य शासन यह योजना संचालित कर रहा है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन साइकिल, पुस्तकें, गणवेश, छात्रावास एवं छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है जिनका लाभ लेकर छात्राएं अपने भविष्य को संवार सकती हैं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत खैरागढ़ की अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लखन लाल साहू, शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता कुणाल टंडन तथा किशोर यादव, विनीता दीक्षित, खूम वर्मा, नीलू सिंह, तृप्ति दशरिया, गुंजन सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। इस दौरान वन महोत्सव का भी आयोजन किया गया। डीएफओ पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन विभाग की ओर से संयुक्त वनमंडलाधिकारी मोना महेश्वरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी सिमरन साहू तथा खैरागढ़ परिक्षेत्र के सभी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एवं फॉरेस्ट गार्ड उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page