
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र की प्रतिभाशाली युवतियां लगातार अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। इसी क्रम में डॉ.पी.एस. परिहार के परिवार से जुड़ी खुशबू परिहार ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। खुशबू ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद भारत लौटकर विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा एफएमजीई में शानदार प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने केवल छह माह की तैयारी में अपने प्रथम प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण कर 183 अंक अर्जित किए। खुशबू की इस उपलब्धि को उनके आत्मविश्वास अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है। परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में उनकी सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों एवं परिवारजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। उनका लक्ष्य भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।