Uncategorized

फेसबुक पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, एफआईआर करने कांग्रेसियों ने थाने में दिया ज्ञापन

विधायक, जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी रहे मौजूद

खैरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से फेसबुक पर कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित फेसबुक पोस्ट की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि नीतीश मंडल के नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के साथ कथित तौर पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट की गई है। कांग्रेस ने उक्त टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस से संबंधित फेसबुक पोस्ट की सत्यता, अकाउंट एवं पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। कांग्रेस की ओर से थाना प्रभारी को कथित फेसबुक टिप्पणी की छायाप्रति भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना परिसर में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page