Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

खैरागढ़ में महाकाल चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर में आयोजित महाकाल बाबा की भव्य पालकी यात्रा में श्रद्धा का अप्रतिम सागर उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा शहर शिवभक्ति में डूब गया। बाबा चंद्रमौलेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में भगवान शिव के विभिन्न रूपों की जीवंत झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी। शिवरूपों की झांकी और भक्तिमय वातावरण
शहर के विभिन्न शिवालयों से निकली पालकी यात्रा में भजन मंडलियों की गूंज और लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कलाकारों ने भस्मधारी शिव, भूत-पिशाच, रूद्र रूप और तांडव नृत्य की झांकियों के माध्यम से जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव तांडव और रुद्र नृत्य की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। फूलों से स्वागत, भक्ति की वर्षा
मुख्य मार्गों से गुजरती पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शीतला मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई यात्रा ईतवारी बाजार, बख्शी मार्ग, राजीव चौक और अस्पताल चौक होते हुए पुनः शीतला मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान हल्की वर्षा ने मानो वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए भी “हर-हर महादेव” के जयघोष करते चलते रहे प्रशासन रहा सतर्क, व्यवस्था रही सशक्त
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया, जिससे किसी भी तरह की असुविधा न हो भक्ति, संस्कृति और समाज का संगम
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा, बल्कि इसने खैरागढ़ की लोक संस्कृति, नृत्य और परंपराओं को भी जीवंत मंच प्रदान किया। महाकाल की पालकी यात्रा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि खैरागढ़ शिवभक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव प्रतीक है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page