Advertisement
KCG

नथेला महोत्सव में नथेला मंदिर के कायाकल्प के लिए मिली 17.50 लाख की राशि

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। चैत्र नवरात्र का महापर्व पूरे बाजार अतरिया क्षेत्र में काफी हार्लोतशाह के साथ 9 दिन का यह नवरात्र मनाया जाता है जिसमें नाथेला मंदिर शंकर भगवान को समर्पित है जहां प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र के पर्वए आस्था की ज्योति प्रज्वलित की जाती है जहां नवरात्र के 9 दिन में से एक दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है वही नथेला महोत्सव पर कंचन जोशी, विवेक शर्मा, दुकालू यादव जैसे सुप्रसिद्ध कलाकार संगीतकार ने इस मिथिला महोत्सव के प्रांगण में पहले भी शिरकत की जा चुकी है। इसी कड़ी में इस वर्ष नवरात्रि के पंचमी के दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के सैकड़ो दर्शक दीर्घा पूरे रात मंत्र मुक्त होकर सनी सोने की गीतों पर झूम उठे। लगातार चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ज्योति प्रज्वलित की जाती है जहां हर वर्ष आस्था की ज्योति किसी संख्या हर वर्ष बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूधिया रोशनी एवं साज सज्जा दर्शकों को भारी भा रही है रोजाना पूरे 9 दिन रात्रि में शंकर भगवान की शिवलिंग पर श्रृंगार कर महा आरती की जाती है संध्या जैसे सेवा भजन के मंडली द्वारा जस गायन का आयोजन किया जाता है।

बाजार अतरिया नथेला महोत्सव में समिति द्वारा आसपास क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ज.पं.अध्यक्ष खैरागढ़, विशिष्ट अतिथि बिसेसर साहू अध्यक्ष जिला भाजपा केसीजी, आयश सिंह बोनी अध्यक्ष भाजयुमो केसीजी, जमुना कुर्रे सभापति जिपं सदस्य, दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता सभापति ज.पं. खैरागढ़, बिमला हरप्रसाद वर्मा सरपंच ग्रा.पं. अतरिया, लक्ष्मी देवकुमार वर्मा सभापति ज.पं. खैरागढ़, शैलेन्द्र मिश्रा सभापति ज.पं. खैरागढ़, विकेश गुप्ता प्रभारी खैरागढ़ भाजपा, केशव चंदेल अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा केसीजी, देवकुमार सेन मंडल अध्यक्ष भाजपा केसीजी, हिमांचल सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस अतरिया, उत्तम वर्मा उपसरपंच ग्रा. पं. अतरिया, संतोष पारख ग्राम प्रमुख अतरिया एवं संतराम वर्मा ग्राम प्रमुख अतरिया मौजूद रहे।

महोत्सव में खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था जो की घर मे ही वैवाहिक कार्यक्रम के चलते विधायक यशोदा वर्मा नहीं पहुंच पाई जहां उनके विधायक प्रतिनिधि हिमाचल सिंह राजपूत द्वारा उनके निर्देशन पर मंदिर के सामने टीन शेड डोम निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की साथ ही वही राजेश्वरी त्रिपाठी अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़ द्वारा मॉर्डन गार्डन के लिए 3 लाख, जमुना नरेश कुर्रे सभापति जिला पंचायत केसीजी 2 लाख रुपए, दीक्षापूर्णचंद सभापति जनपद पंचायत खैरागढ़ 1.50 लाख रुपए एवं पीला ज्ञानेंद्र वर्मा सदस्य जनपद पंचायत खैरागढ़ द्वारा 1 लाख रुपए की घोषणा की जिससे मंदिर का तस्वीर बदलेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page