Uncategorized

स्वच्छता ही सेवा अभियान में सोनपुरी ग्राम पंचायत सम्मानित

बाजार अतरिया। स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय सहभागिता एवं जनजागरूकता के प्रयासों के लिए राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी को जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ग्राम पंचायत को मिली इस उपलब्धि से पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सोनपुरी ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाई। पंचायत द्वारा स्वच्छता गतिविधियों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए। इसी सराहनीय सहभागिता के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत को सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान ग्राम पंचायत के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों एवं समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

सम्मान मिलने पर सरपंच श्रीमती सीमा गुनेश वर्मा एवं ग्राम पंचायत परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों, गलियों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की।

ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि जिला प्रशासन से मिला यह सम्मान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक एवं सक्रिय होने के लिए प्रेरित करेगा। पंचायत का उद्देश्य सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों के माध्यम से सोनपुरी को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ ग्राम के रूप में विकसित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page