KCG

ग्राम कुर्रूभाट के ग्रामीणों ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार, कहा- पुल नहीं तो वोट नहीं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष है ऐसे में ग्राम कुर्रूभाट के ग्रामीणों ने नेताओं के झूठे वादों से तंग आकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। चुनाव बहिष्कार के मंशा लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर चुनाव का बहिष्कार करने की खुली चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कुर्रूभाट और ग्राम चिचका के बीच बहने वाली नदी पर बना पुलिया पिछले 4 वर्षों से क्षतिग्रस्त है।

बिना छड़ के पुल का निर्माण किया गया था जिसकी वजह से पुल ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। 4 साल पहले से ग्रामीण पल में भ्रष्टाचार और इसके नवनिर्माण को लेकर शासन प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। पुल न होने से ग्रामीणों को आवाजाही के लिये काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में नदी सुखी रहती है तो नदी पार करके वे चले जाते हैं लेकिन बारिश के दिनों में आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। पुल के पुननिर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र के विधायक-सांसद सहित अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है नेता हर बार चुनाव के पहले आते है और पुल के निर्माण करवाने का वादा करके चले जाते हैं और जीतने के बाद भूल जाते है अब नेताओं के झूठे वादों से तंग ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page