Uncategorized

खेत में काम कर रहे तीन मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो झुलसे

खैरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम झीकादाह में बुधवार 24 सितम्बर की दोपहर खेत में निंदाई का काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार ग्राम कलकसा निवासी हेमंत पटेल (35 वर्ष) पिता गणपत पटेल, अन्य मजदूरों के साथ ग्राम झीकादाह के एक खेत में निंदाई का काम करने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम बदला। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हेमंत पटेल समेत तीन मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और साथी मजदूरों ने तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमंत पटेल को मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य घायलों का उपचार किया गया है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किसान हेमंत पटेल की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं ग्राम कालकसा में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। खेत में रोजमर्रा की मजदूरी के लिए गए हेमंत की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page