Uncategorized

विश्राम गृह के सामने सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। जिला मुख्यालय में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विश्राम गृह के सामने तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार दाऊचौरा निवासी सौरभ पटेल अपने दुकान बंद कर किसी काम से जा रहा था। तभी उसकी पैशन प्रो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे शिव कुमार यादव 45 वर्ष निवासी सिविल लाइन से जा टकराई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ पटेल को गंभीर स्थिति में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया जिसे उनके परिजनों ने निजी कृष्णा हॉस्पिटल लेकर गया। उनके जबड़े और सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं शिव कुमार यादव का इलाज फिलहाल खैरागढ़ सिविल अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page