KCG

सुशासन तिहार में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, योजनाओं की मिल रही जानकारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। समीपस्थ ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के साथ शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टॉल और हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी का जायजा लिया। विक्रांत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी गांव गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page