अपराध

संगीत नगरी खैरागढ़ के पुराना बस स्टैंड व अटल आवास में पकड़े गये सटोरिये

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ के नया बस स्टैंड व अटल आवास में सट्टा-पट्टी लिखने वाले दो सटोरियों को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार शुक्रवार 3 जनवरी को थाना खैरागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मूखबीर की सूचना पर अटल आवास खैरागढ़ पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की जहां आरोपी हरीश आहुजा पिता शीतल आहुजा उम्र 61 साल निवासी अटल आवास खैरागढ़ को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 3750 रूपये नगद व सट्टा-पट्टी सहित वीवो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। दूसरी ओर शनिवार 4 जनवरी को पुलिस टीम नगर के पुराना बस स्टैंड पहुंचकर घेराबंदी की जहां आरोपी सुनील मेश्राम पिता स्व. बसंत मेश्राम उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र.18 पुराना बस स्टैंड को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 1100 रूपये नगद, सट्टा-पट्टी, व रियल-मी कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। दोनों ही मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 6, 7 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम केे तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page