Advertisement
KCG

पीएम आवास योजना के कार्यों को पूर्ण कराने विशेष महाभियान शुरू

छुईखदान। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए विशेष महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती केश्वरी देवांगन ने विकासखंड छुईखदान के विभिन्न ग्राम पंचायतों कृतबांस, कटंगी एवं देवपुरा का दौरा कर निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके। महाभियान के तहत आगामी तीन दिनों में विकासखंड छुईखदान में लगभग 200 आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए निर्माणाधीन आवासों को तेजी से पूर्ण कराने में जुटे हैं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page