KCG

सायकल मिलने से छात्राओं की राह हुई आसान- विक्रांत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. शासकीय आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जालबांधा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में कक्षा नवमी की 105 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा नई-नई योजनाएं संचालित की जा रही है। उक्त योजना से छात्राएं अधिक संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं जहां उनका उत्तीर्ण प्रतिशत और उत्तीर्ण अंक दोनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी ओर छात्राएं सुरक्षित वातावरण में आत्मविश्वास से भरे हुए अध्ययन-अध्यापन में लगातार आगे आ रही हैं। अब छात्राएं संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहेंगी। जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि सायकल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सहायता मिलेगी व दूर-दराज से आने वाली छात्राओं के लिए यह योजना बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस दौरान सरपंच दिनदयाल सिन्हा, एसएमडीसी अध्यक्ष गोपाल सिंह राजपूत, प्राचार्य हेमसिंग वर्मा, जयप्रकाश साहू, रिखबचंद जैन, दुलेश्वर यादव, अध्यक्ष युवा मोर्चा चन्द्रकुमार यादव, हेमन्त देशमुख, राजेन्द्र वर्मा, प्रमोद भगत, नीलकंठ बंजारे व कैलाश सिन्हा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page